
作者:华道邓 来源:原创 发布日期:08-23

一 | 据同花顺iFInD数据显示,8月26日,各地区纯碱现货价格如下(单位:元/吨;最新更新时间:08-2616:45):品名及规格地区主流价(元/吨)涨跌重质纯碱华东地区11500重质纯碱华南地区12500重质纯碱华北地区11500重质纯碱华中地区11000重质纯碱西南地区11500好消息,您已获得期货T+0交易资格,马上开通>>风险须知:本数据引用第三方信息源,现货行情价格当日可能多次更新;同花顺期货通并不保证数据的实时性、准确性和完整性,数据仅供参考,据此交易,风险自担。 नई दिल्ली| मुकेश अंबानी की कंपनी जियो पेमेंट्स बैंक (Jio Payments Bank) नई सर्विस लेकर आ रही है। जिससे आपके बैंक में पड़ी रकम रातोंरात म्यूचुअल फंड में निवेश होकर ज्यादा रिटर्न देगी। गुरुवार को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की सालाना बैठक में MD और CEO हितेश सेठिया ने बताया कि 'सेविंग्स प्रो' (Savings Pro) नाम का नया प्रोडक्ट जल्द लॉन्च होगा।,ये भारत का पहला ऐसा सेविंग्स अकाउंट होगा, जो आपके खाते में पड़े पैसे को ऑटोमैटिकली ओवरनाइट म्यूचुअल फंड में निवेश करेगा। जियो पेमेंट्स बैंक के पास जून 2024 तक 25 लाख से ज्यादा ग्राहक थे। इनके पास 358 करोड़ रुपए से अधिक की जमा राशि थी।,पेमेंट्स बैंक का काम मुख्य रूप से पेमेंट और रेमिटेंस सर्विस देना है। इसमें अधिकतम 2 लाख रुपये तक जमा रखने की सीमा है। लेकिन अब 'सेविंग्स प्रो' के जरिए ग्राहकों को बेहतर रिटर्न का मौका मिलेगा। सेठिया ने कहा कि ओवरनाइट म्यूचुअल फंड में निवेश सुरक्षित है, क्योंकि ये एक दिन की मेच्योरिटी वाले डेट इंस्ट्रूमेंट्स में पैसा लगाते हैं। हालांकि, जियो पेमेंट्स बैंक की ब्याज दरें हाल में घटी हैं। जून 2025 से ब्याज दर 2.5% सालाना हो गई, जो पहले 3.5% थी। फिर भी, Savings Pro के जरिए ग्राहक ज्यादा कमाई कर सकते हैं। ,यह भी पढ़ें- बाप रे! इतनी सारी कंपनियां के मालिक हैं मुकेश अंबानी, गिनते-गिनते थक जाएंगे; पांच पन्नों में आते हैं नाम जियो पेमेंट्स बैंक अब आधार-इनेबल्ड पेमेंट, डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर और B2B UPI जैसी सेवाओं से अपनी कमाई बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसके अलावा, बैंक को नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 5 टोल प्लाजा के लिए एक्वायरर बैंक चुना है। यानी यह बैंक पांच टोल प्लाज़ा का संचालन करेगा। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की दूसरी योजनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। ,जियो क्रेडिट, जो NBFC है, 11 शहरों में मौजूद है और जून तक इसके पास 11,600 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। इसमें होम लोन, प्रॉपर्टी लोन और कॉरपोरेट लोन शामिल हैं। सेठिया ने बताया कि जियो फाइनेंस ऐप के 80 लाख मासिक एक्टिव यूजर्स हैं। इस ऐप पर टैक्स फाइलिंग और प्लानिंग जैसी सेवाएं भी शुरू हो चुकी हैं। ,जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन केवी कामथ (KV Kamath) ने कहा कि भारत अगले दशक में जबरदस्त तरक्की करेगा। AI और एनालिटिक्स के इस्तेमाल से जोखिम, क्रेडिट, इंश्योरेंस और निवेश के मौके बदल रहे हैं। जियो का फोकस ग्राहकों के लिए सही प्रोडक्ट लाने और जिम्मेदारी से बढ़ने पर है। 。
Current article:http://o2vhrn.rangnehongranlinren.bond/mjtc/20260826/768334.html
Published on:17:15:48